10 साल छोटे विदेशी BF से प्रियंका चोपड़ा ने रचाई थी शादी, बर्थ-डे पर देखें वेडिंग एल्बम

7/18/2019 9:51:07 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी तस्वीरों और लुक्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहती है। आए दिन प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। आज प्रियंका अपना 37वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही है। प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ था। शादी के बाद सुसराल में प्रियंका का ये पहला बर्थ-डे है। अगर प्रियंका की शादी की बात करें तो पीसी ने साल 2018 में 1-2 दिसंबर को हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी। आज प्रियंका के जन्मदिन के खास मौके पर देखें उनकी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें। 

 

 

प्रियंका और निक दो रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे थे। हिंदू और कैथोलिक रीति रिवाज से हुई ये शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई थी। ये एक सीक्रेट वैडिंग थी।

 

 

यहीं पर प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए थे। शादी में उनके परिवार समेत करीब 80 सदस्य ही शामिल हुए थे। इस कपल की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।

 

 

हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी में प्रियंका ने फेमस डिजाइनर स्बयासाची का लाल लहंगा पहना था। इस आउटफिट में प्रियंका से नजरें हटा पाना बेहद मुश्किल हो रहा था। प्रियंका के इस लहंगे पर बनने में 3,720 घंटे लगे थे। वहीं शादी में निक ने स्बयासाची की शेरवानी पहनी थी। इस ट्रेडिशनल लुक में निक काफी जच रहे थे।

 

 

वहीं कैथोलिक रीति रिवाज से हुई शादी में पीसी ने व्हाइट कलर का गाउन पहना था, जिसमें वह किसी परी से कम नहीं लग रही थी। वहीं निक राल्फ लॉरेन के डिजाइन किए डबल ब्रेस्टेड टक्सीडो सूट पहने जच रहे थे।

 

 

प्रियंका का ये गाउन फैशन डिजाइनर राल्फ लाॅरेन का डिजाइन किया था। प्रियंका का हाई नेक काॅलर, फुल लाॅन्ग स्लीव गाउनमें 23 लाख सीक्वेंस से कारीगरी की गई थी। उनक यह गाउन 75 फीट लंबा था। इस गाउन को तैयार करने में 1826 घंटे लगे। प्रियंका के गाउन का सेंटर आॅफ अटरेक्शन उनका वेल ही थी।

 

 

बता दें कि इस कपल ने अपनी शादी की दो रिसेप्शन पार्टी दी थी। पहला रिसेप्शन इन्होंने दिल्ली में दिया था, जिसमें परिवार के लोगों के अलावा दिल्ली के नामी लोगों को भी न्यौता भेजा गया था। वहीं दुसरी पार्टी इस कपल ने मुंबई में दी थी। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। 

 

 

 

 

 

Konika