'देसी गर्ल' प्रियंका को आई साड़ी की याद, पति निक का हाथ थाम शेयर की रोमांटिक तस्वीर

4/27/2020 11:11:46 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों  परिवार के साथ लॉस एंजेलिस में हैं। लाॅकडाउन में वह पति निक संग खूब समय बिता रही हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार कोई न कोई पोस्ट अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए साझा करती रहती हैं। हाल ही में देसी गर्ल ने अपने इंस्टा पर निक संग एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की हैं।

इस तस्वीर में प्रियंका ब्लू कलर की साड़ी में दिख रही हैं। पीसी ने अपने इस लुक को मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स, डार्क लिपस्टिक,चूड़ियों से पूरा किया है। वहीं निक की बात करें तो वह व्हाइट टी-शर्ट में दिख रहे हैं। प्रियंका की ये तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में प्रिंयका निक के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।

ये तस्वीर इस वजह से भी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है क्योंकि इस तस्वीर को साझा करते हुए देसी गर्ल ने एक बेहतरीन कैप्शन दिया है जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 

सामने आई तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा-''मुझे साड़ी पहनने का मन हो रहा था तो मैंने पहन ली...घर पर। सभी को बहुत मिस कर रही हूं।' इसके साथ ही प्रियंका ने दिल वाला इमोजी बनाकर निक जोनस को टैग किया। निकयंका की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 


काम की बात करें तो  प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। ये फिल्म बीते साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम थीं।फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसके अलावा पीसी जल्द ही द व्हाइट टाइगर में दिखेंगी। इसमें वह राजकुमार राव संग स्क्रीन शेयर करेंगी।

Smita Sharma