लंदन मैडम तुसाद के म्यूजियम में पहुंची प्रियंका, वैक्स स्टैच्यू में भी दिखे क्लीवेज

6/19/2019 11:49:04 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक काफी फेमस हैं। इसी बीच मंगलवार को लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम उनका वैक्स स्टैच्यू का अनावरण हुआ। हाल ही में अब देसी गर्ल को वैक्स स्टैच्यू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

हालांकि, जब लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रियंका के वैक्स स्टैच्यू का अनावरण हुआ उस दौरान वो वहां मौजूद नहीं थी। लेकिन देसी गर्ल का वैक्स स्टैच्यू हू-हू-हू उनकी तरह ही लग रहा है। इसे देखने के बाद आप भी कन्फ्यूज हो जाएंगे कि असली कौनसा है और नकली कौन सा है।

प्रियंका का ये वैक्स स्टैच्यू उनके 2017 गोल्डन ग्लोब्स लुक से प्रेरित है। इसको गोल्ड सेक्विन गाउन में स्टाइल किया गया है। खास बात ये है कि प्रियंका स्टैच्यू में भी उनकी बोल्डनेस देखने को मिल रही है।

उनके इस वैक्स स्टैच्यू को डीप नेक गाउन में दिख रहा है जिसमें उनके क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं। उनकी इस स्टैैच्यू की तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि लंदन के अलावा प्रियंका का वैक्स स्टैच्यू न्यूयॉर्क, सिडनी और सिंगापुर में भी है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। शादी के बाद प्रियंका की यह पहली हिंदी फिल्म होगी। उनके साथ फिल्म में फरहान अख्तर अहम किरदार में होंगे। सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं और इसे सोनाली बॉस ने डायरेक्ट किया है। शायद फिल्म के सिलसिले में प्रियंका सिद्धार्थ से मिलने पहुंची थीं। फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

 

Neha