बेटी के साथ मस्ती भरे मूड में नजर आई Priyanka Chopra, मां के कंधो पर बैठी मालती ने स्वीट स्माइल से जीता दिल
5/15/2023 12:47:50 PM

मुंबई। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने मदरहुड को खूब इंजॉय कर रही है। हाल ही में यह एक्ट्रेस इंडिया पहुंचीं, जहां उन्होंने कजिन परिणीति चोपड़ा की इंगेजमेंट सेरेमनी में शिरकत की। प्रियंका इस दौरान काफी रिलैक्स और मस्तीभरे मूड में नजर आईं। परिणीति की सगाई के बाद एक्ट्रेस ने अपनी मां और मालती के साथ मदर्स डे एंजॉय किया।
इस मौके पर निक जोनस ने मदर्स डे पर अपनी पत्नी प्रियंका के लिए स्वीट मेसेज शेयर किया। उन्होंने मालती के साथ प्रियंका की क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए एक फोटो शेयर की, जिसमें मालती अपनी मां के कंधे पर बैठी मुस्कुरा रही हैं। इस खूबसूरत फोटो और वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''हैप्पी मदर्स डे माय लव। आप बहुत अच्छी मां हो। आपकी वजह से हर दिन मेरा और मालती मैरी का दिन अच्छा बीतता है।''
इस कैप्शन के जवाब में प्रियंका ने भी निक के लिए अपना प्यार भेजा। उन्होंने लिखा “आई लव यू जान। मुझे मां बनाने के लिए आपका धन्यवाद।”
इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें प्रियंका, मालती के साथ के मस्ती करता नजर आ रहीं हैं। वीडियो में मां-बेटी बहुत ही क्यूट लग रहीं है। फैंस इनकी जोड़ी पर दिल हार बैठे हैं और इस पोस्ट पर खूद प्यार लुटा रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका, चीन के व्यापार मंत्रियों ने एक-दूसरे के प्रतिबंधों पर चिंता जताई

जंगली जानवर बना हादसे का कारण, मोटरसाइकिल जल कर हुआ राख

मोदी, बाइडेन की यात्राओं के दौरान ‘शांति, समृद्धि, पृथ्वी और जन'' पर केंद्रित रहेगी वार्ता

सीएम सुखविंदर सिंह ने तेलंगाना के जडचरला में आयोजित कार्यक्रम में लिया भाग, आज लौटेंगे देहरा