सगाई के बाद सास-ससुर और मंगेतर निक साथ अनाथालय पहुंची थीं प्रियंका, सामने आई तस्वीरें

8/20/2018 12:09:25 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी खूब चर्चा में रही। सेलिब्रिटी हो या फिर आम हर कोई सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाई दे रहा है। हाल ही में प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

खबरों के मुताबित सगाई के बाद यह कपल मुंबई के अंधेरी में स्थित सेंट केथेरियन ओर्फनेज होम अनाथालय गया।

इस अनाथालय में प्रियंकाऔर निक के साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, निक के पिता पॉल केविन जोनस और मां डेनिस मिलर जोनस भी थीं।

यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब प्रियंका किसी अनाथालय में देखी गई हों इससे पहले भी वह कई बार भी इस तरह से अनाथालय जा चुकी हैं। प्रियंका कई तरह की संस्थायों से जुड़ी है। 

बता दें कि प्रियंका और निक ने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के सामने सगाई और रोका सेरेमनी पूरी की।

इस खास मौके पर प्रियंका और निक ट्रेडीशनल लुक में नजर आए थे।

वहीं शाम को दोनों ने पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे जिसमें आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, अंबानी परिवार, मुश्ताक शेख, अनुषा डांडेकर मौजूद थीं। पार्टी की कई तस्वीरें वायरल हुईं।  

Neha