लाडली मालती संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, बेटी को गोद में लेकर ''देसी गर्ल'' ने लिया भगवान का आशीर्वाद

4/7/2023 11:54:01 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं। वह अपनी बेटी मालती मैरी को पहली बार देश लेकर आई हैं। ऐसे में हाल ही में 'देसी गर्ल' अपनी लाडली बेटी को लेकर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची, जहां दोनों मां-बेटी ने भगवान का आशीर्वाद लिया। मंदिर दर्शन की तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं।


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को गोद में लेकर मंदिर पहुंची और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। माथा टेकने के बाद दोनों मां-बेटी माथे पर तिलक भी लगवाती नजर आईं। मालती मंदिर दर्शन करके बेहद खुश दिखीं। इस दौरान प्रियंका का देसी लुक देखने को मिली। ग्रीन सूट के साथ पीसी रेड दुपट्टा कैरी किए नजर आईं। वहीं उनकी बेटी व्हाइट फ्रॉक में बेहद क्यूट दिखीं।


इन तस्वीरों को शेयर कर प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'मालती मैरी की भारत की पहली यात्रा श्री सिद्धिविनायक के आशीर्वाद से पूरी होनी थी।' फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बता दें, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी, जिसकी वह इन दिनों भारत में प्रमोशन कर रही हैं। प्रियंका की ये वेब सीरीज 28 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।


 

Content Writer

suman prajapati