प्रेग्नेंसी या मोटापा! जानिए प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों का सच

5/17/2019 5:36:10 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया। प्रियंका रेड कार्पेट पर शिमरी ब्लैक और मैरून कलर के थाई हाई-स्लिट गाउन में दिखीं। इस आउटफिट में प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। मगर जो गाउन प्रियंका ने पहना था उसमें उनका बैली फैट दिखाई दे रही थी। सामने आई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा का पेट अलग नजर आ रहा है।

 

 

एक्ट्रेस का कान्स लुक सामने आने के बाद प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर फिर से कयास लगने शुरू हो गए हैं। प्रियंका की तस्वीर पर कई फैंस के कमेंट हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। एक यूजर ने लिखा- मुझे लगता है प्रियंका प्रेग्नेंट है।

 

 

वहीं दूसरे शख्स ने सवाल पूछते हुए लिखा कि क्या प्रियंका प्रेग्नेंट हैं? एक ने प्रेग्नेंसी का इमोजी बनाकर लिखा है कि प्रियंका चोपड़ा प्रेग्नेंट हैं।

 

 

दूसरे यूजर ने लिखा- बेबी बंप? इंस्टाग्राम पर एक फैन ने लिखा- यकीनन ही प्रियंका प्रेग्नेंट है। 

 


वैसे प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर लगाए जा रहे कयास नए नहीं हैं।

 

 

इससे पहले भी कई बार दूसरी ड्रेसेस में प्रियंका चोपड़ा का बैली फैट नजर आया है। तब "निकयंका" और मधु चोपड़ा ने इन खबरों को गलत बताया था।

 


 

Konika