अमेरिकी पॉप सिंगर के साथ कंबल में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हो रही है तस्वीर

5/31/2018 12:59:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। हाल ही में सोशल साइट पर प्रियंका की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में प्रियंका हॉलीवुड स्टार निक जोनअस के साथ कंबल में बैठे हुए नजर आ रही हैं। दोनों की ‘कोजी’ मोमेंट सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। इसी के साथ अब सवाल आखिर ये उठता है कि ये हॉलीवुड स्टार निक जोनअस आखिर हैं कौन।

 

अमेरिकी पॉप सिंगर हैं निक जोनअस

 

निक सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं। निक जोनअस, का असली नाम है निकोलस जेरी जोनअस है। निक के मशहूर नाटक ए क्रिसमस कैरोल, ऐनी गेट योर गन, ब्यूटी ऐंड द बीस्ट और लेस मिज़रेबल्स रहे। साल 2002 में निक ने गायन की दुनिया में कदम रखा और अपना पहला गाना गाया। निक का पहला गाना ‘जॉय टु द वर्ल्ड’ था जिसे उन्होंने खुद लिखा था।

 

 

प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात

 

प्रियंका से निक जोनअस की मुलाकात ‘क्वांटिको’ के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। इसके बाद दोनों साल 2017 में मेट गाला इवेंट पर हाथों में हाथ डाले देखे गए।

निक जोनअल महज 25 साल के हैं और प्रियंका चोपड़ा से तकरीबन 11 साल छोटे है।
 

Punjab Kesari