तलाक की खबरों के बीच हाथों में हाथ डाले दिखे निकयंका, Miami Vacation की तस्वीरें वायरल

3/30/2019 6:04:04 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस और ससुरालवालों के साथ मियामी में हॉलीडे एंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार इस कपल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हाल में एक बार फिर प्रियंका ग्लैमरस अंदाज में पति के साथ नजर आईं।

इस दौरान देसी गर्ल रुबी रेड कलर की साटिन शर्ट-ब्लैक डेनिम जींस और ब्लैक हाई हील्ज में काफी स्टाइलिश और क्लासी दिख रही हैं। आउटफिट के साथ ब्लैक शेड्स उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। वहीं, निक यैलो टीशर्ट के साथ ब्लैक और शेड्स लगाए हुए हमेशा की तरह हैंडसम दिख रहे हैं।

तस्वीरों में निकयंका के साथ निक के भाई जो-जोनस भी ब्लैक टीशर्ट और कैप में कूल दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में प्रियंका और निक हाथों में हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं।

कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस इनके लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में कपल की स्पैशल बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। छुट्टियों में प्रियंका अपने लुक और अंदाज का खूब ख्याल रख रही हैं। 

निकयंका के रिश्ते में दरार?

बता दें कि प्रियंका और निक की शादी दिसंबर, 2018 में हुई थी। दोनों ने राजस्थान के जोधपुर में क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रिवाजों से शादी की थी। वहीं, अब खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों शादी के 4 महीने बाद तलाक लेने की सोच रहे हैं। एक मैगजीन के मुताबिक निक और प्रियंका में इन दिनों काफी लड़ाइयां हो रही हैं और दोनों ने अलग होने का मन बनाया है।

सूत्र के मुताबिक-निक और प्रियंका के बीच हर चीज को लेकर लड़ाई होती है। इसका कारण यह है कि प्रियंका और निक दोनों ने शादी करने में काफी जल्दबाजी की, जिसका खामियाजा दोनों अब भुगत रहे हैं। शादी के कुछ महीनों बाद ही इनका रिश्ता खत्म होने की कगार पर है। सूत्र ने बताया कि निक को लगता था कि प्रियंका कूल और समझदार लड़की हैं लेकिन शादी के बाद उन्हें ऐसा अहसास हुआ कि देसी गर्ल का नेचर कंट्रोलिंग है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अगर निक और प्रियंका तलाक लेने की सोचते हैं तो दोनों के बीच पैसों को लेकर बड़ा झगड़ा हो सकता है क्योंकि शादी के समय दोनों में से किसी ने भी इस बारे में सोचा ही नहीं था और जल्दी से शादी कर ली थी। वहीं इस रिपोर्ट से हटकर अगर प्रियंका के एक करीबी की मानें तो ऐसी खबरों में बिल्कुल सच्चाई नहीं है। प्रियंका और निक साथ में काफी खुशनुमा पल बिता रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर लीड रोल में है। इस फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही है। शादी के बाद प्रियंका की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है।



 

Neha