आगे की तरफ दो कट वाली ड्रैस पहन हास्य का पात्र बनी प्रियंका, यूजर्स ने कहा जेब किसने काटी

5/4/2018 4:33:23 PM

मुंबईः हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियां बटौरती रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने एक ऐसी ड्रैस पहनी जिसके बाद प्रियंका सोशल साइट पर काफी ट्रोल हो रही हैं और उनकी ड्रैस को लेकर बढ़कर एक जोक बन रहे हैं।

बताया जा रहा है कि प्रियंका की ये ड्रेस डिजाइनर मिमि कट्रेल ने बनाई थी। इसमें आगे की तरफ जो दो कट थे उन पर इंटरनेट यूजर्स की ऐसी नजर पड़ी कि एक के बाद एक ट्वीट की बारिश हो गई। 

इन्होंने तो प्रियंका की ड्रेस का कनेक्शन सीधे एलियन से ही जोड़ दिया। इन्होंने तो प्रियंका के स्टाइल को पैसे रखने की जेब बना डाला। दूसरे यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा था कि प्रियंका की जेब किसने काटी।  

बता दें कि वैसे प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस पर इस तरह की मीम्स पहली बार नहीं बन रहे हैं। इससे पहले उनके जरूरत से ज्यादा बड़े ट्रेंच कोट का भी खूब मजाक बना था।

प्रियंका की फिल्मों के बारे में बात करें तो वह जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं। इसके जरिए लंबे समय बाद देसी गर्ल सलमान के साथ नजर आएंगे।

Punjab Kesari