पति निक संग शेयर की तस्वीर पर ट्रोल हुईं प्रियंका,यूजर्स बोले-सिर्फ बच्चा पैदा करने के लिए की शादी

12/19/2018 2:59:26 PM

मुंबई:एक्टेंस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति निक जोनस संग रोमांटिक तस्वीर शेयर की। एक ओर जहां फैंस उनकी तस्वीर कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर ऐसे हैं जिन्हें प्रियंका की तस्वीर पसंद नहीं आई और वे उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। तस्वीर में प्रियंका निक की गोद में बैठी हैं।

एक यूजर ने प्रियंका की तस्वीर पर लिखा- बाबा रामदेव बोल बोल कर थक गए स्वदेशी अपनाओ लेकिन तुम तो विदेशी दूल्हा उठा लाई, भारत के लड़के क्या मर गए थे। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- हम लोगों में कौन- सा कांटे लगे थे।

 

एक ने लिखा- इंडियन लड़के मर गए थे क्या कि गोरे से शादी कर ली। एक यूजर ने लिखा- तस्वीर में प्रियंका निक की मां लग रही है... तुम लोगों का फेक प्यार... बताओ तलाक कब होगा। वहीं एक ने लिखा- मैम आपने सिर्फ बच्चा पैदा करने के लिए शादी की है न क्योंकि आपने ही कहा था। एक यूजर ने लिखा-निक तुम्हारे सामने बच्चा लग रहा है।  

आज देंगी रिसेप्शन

प्रियंका आज यानि 19 दिसंबर को मुंबई मे ग्रैंड रिसेप्शन देंगी। इस रिसेप्शन में उनके करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। हाल ही में इस रिसेप्शन का कार्ड भी वायरल हो रहा है। यह रिसेप्शन मुंबई के JW MARIOTT में होनी वाली है। आज वाले रिसेप्शन में करीबी दोस्त, रिश्तेदारों और मीडियाकर्मियों को इनवाईट किया गया है।

20 दिसंबर को देंगी बाॅलीवुड इंडस्ट्री को रिसेप्शन

बता दें कि प्रियंका 20 दिसंबर यानि कल बाॅलीवुड इंडस्ट्री के लोगों को रिसेप्शन देंगी। यह रिसेप्शन मुंबई के होटल ताज लैंड्स में है। इस पार्टी का भी कार्ड सामने आ गया है। जो रिसेप्शन का कार्ड सामने आ है वह  व्हाइट एंड गोल्डन कलर का है। मुंबई रिसेप्शन में प्रियंका-निक ने बॉलीवुड जगत की तमाम बड़ी हस्तियों को न्यौता भिजवाया है। इसमें तमाम बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

दो रीति-रिवाज से हुई निकयंका की शादी

 

प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए। क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी में प्रियंका व्हाइट शिमर लेस गाउन पहने बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। वहीं 75 फीट लंबी वे उनके लुक को कम्पलीट कर रह थी वहीं नि डबल ब्रेस्टेड टेक्सीडो सूट पहने खू जच रहे थे। दोनों के कैथोलिक लुक को डिजाइनर राल्फ लॉरे ने डिजाइन किय था।

Konika