प्रियंका चोपड़ा होंगी टिफ-2017 की गैस्ट ऑफ ऑनर

7/22/2017 9:31:34 AM

लॉस एंजल्स: प्रियंका चोपड़ा 6 सितम्बर को टोरंटो फिल्म फैस्टिवल-2017 (टिफ) के वार्षिक समारोह में गैस्ट ऑफ ऑनर होंगी।  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री को टिफ बेल लाइटबॉक्स में सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन मुख्य समारोह के एक दिन पूर्व होता है। इस समारोह में प्रियंका टिफ के आर्टिस्ट डायरैक्टर कैमरून बेइली के साथ बातचीत करेंगी। 

मिलेगा ‘टीन च्वाइस पुरस्कार-2017’
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ‘टीन च्वाइस पुरस्कार-2017’ में खलनायक श्रेणी में नामांकित होने से उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह उनके लिए काफी मायने रखता है। हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के लिए नामांकित हुई प्रियंका ने बुधवार रात ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। च्वाइस मूवी विलेन के रूप में नामांकित करने के लिए धन्यवाद और उनका बहुत-बहुत शुक्रिया जिन्होंने वोट दिया है।’’