Covid 19 Vaccination: देश में शुरू हुआ कोरोना का टीकाकरण, प्रियंका से लेकर अनुपम खेर तक ने जाहिर की

1/17/2021 9:43:51 AM

मुंबई: कोरोना जैसे खतरनाक वायरस को मात देने के लिए देशभर में टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। भारत में शनिवार (16 जनवरी) से  कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण शुरु हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान का शुभारंभ किया। देशभर में शनिवार को 5:30 बजे तक 1,65,714 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।

PunjabKesari

पूरे देश में कोरोना टीकाकरण अभियान को सकारात्‍मकता की नजर से देखा जा रहा है और लोग जल्‍द इस वायरस से मुक्ति की उम्‍मीद लगा रहे हैं। वहीं इस टीकाकरण को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खुशी जताई है। देखें स्टार्स के ट्वीट.. 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को भारत के कोविड टीकाकरण अभियान की प्रशंसा की। इसके साथ ही देश के अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं का भी आभार व्यक्त किया। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा-ब्रावो इंडिया। बड़े पैमाने पर कोविड टीकाकरण अभियान को शुरू करने के लिए भारतीय अधिकारियों, चिकित्सा और स्वास्थ्य टीमों को बधाई। हमेशा आगे रहने वाले हमारे नायकों के प्रति आभार हैं, जिन्होंने दूसरों को बचाने के लिए अपने जीवन को खतरे में डाला है। 

अनुपम खेर

एक्टर अनुपम खेर ने इस अभियान को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने 'जय हो' लिखकर वो वीडियो शेयर किया है, जिसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत पर अस्पताल के एक सफाई कर्मी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की उपस्थिति में कोविड​​-19 का पहला टीका लगाया गया। 

PunjabKesari

अनुपम ने एक और ट्वीट कर लिखा-भारत के वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स का बहुत बहुत धन्यवाद।भारत का धन्यवाद।भारत सरकार का और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद। कुछ भी हो सकता है। जय हो। जय हिंद।

 

तुषार कपूर

तुषार कपूर ने इस टीकाकरण अभियान पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा- 'मुबारक हो .... दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू, जय हिन्द।'

PunjabKesari

 

निम्रत कौर

निम्रत कौर ने ट्वीट कर लिखा-'दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन ड्राइव को शुरू करने वाले सभी अधिकारियों के लिए शुभकामनाएं। यह एक बहुप्रतीक्षित अंत की एक सहज, सफल शुरुआत हो सकती है।'

PunjabKesari

 

परेश रावल 

कंगना रनौत

इससे पहले कंगना रनौत ने वीडियो शेयर कर इस अभियान को लेकर खुशी जाहिर की थी। वीडियो में दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया कोरोना वैक्सीन लगवा रहे हैं। इसके साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा- शानदार!! इंतजार नहीं कर सकती। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News