Women''s History Month पर प्रियंका के नाम सम्मान, न्यूयॉर्क के 6 मंजिले बिलबोर्ड पर छाईं पीसी

3/10/2021 10:10:23 AM

मुंबई:  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग और फैशन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अपनी एक्टिंग से दम से उन्होंने हाॅलीवुड में खास जगह बनाई। एक्टिंगक अलावा पीसी इन दिनों  अपनी लाइफ पर लिखी गई बुक 'अनफिनिश्ड' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस बुक में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई घटनाओं का जिक्र किया है। प्रियंका की इस बुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

प्रियंका अपनी बुक की सफलता को खूब एंजाय कर रही हैं। हाल ही में पीसी ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की।इस तस्वीर में उनकी बुक के कवर पेज वाला अंदाज न्यूयॉर्क में धमाल मचाता दिख रहा है।

तस्वीर को शेयर कर प्रियंका ने लिखा- 'Penn Station के बाहर 6 मंजिले अमेजन बुक्स बिलबोर्ड पर छाया है अनफिनिश्ड। महिलाओं की आवाज बढ़ाने और इसे सेलिब्रेट करने के लिए #WomensHistoryMonth सेलिब्रेशन में शामिल होकर बेहद खुश हूं। मेरी किताब Unfinished को रिलीज हुए एक महीने पूरे हुए जो इसे और भी स्पेशल बनाता है।'

काम की बात करें तो प्रियंका हाल ही में द वाइट टाइगर में नजर आईं थी।फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव नजर आए। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह 'Text for You' और  'मैट्रिक्स' जैसी फिल्मों में दिखेंगी। 

Content Writer

Smita Sharma