''द व्हाइट टाइगर'' देख निक जोनस ने पत्नी प्रियंका को भेजे गिफ्ट, एक्ट्रेस ने पति के प्यार भरे जेस्चर के लिए यूं कहा शुक्रिया

1/23/2021 12:50:24 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा,एक्टर राजकुमार राव और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' हाल ही में  नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलीवुड स्टार निक जोनस ने भी पत्नी की फिल्म की तारीफ की।

इसके साथ ही उन्होंने पत्नी प्रियंका के लिए स्पेशल गिफ्ट भेजा। प्रियंका ने भी पति के इस प्यार भरे जेस्चर के लिए उन्हें शुक्रिया कहा। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर 
निक जोनस के भेजे बलून्स और वाइन की बोतल की तस्वीर शेयर की।

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'सबसे बेहतरीन पति।  मैं तुमसे प्यार करती हूं निक जोनस और वाइन से भी। मेरा मतलब है ये मेरे जन्म के साल की है।' दरअसल, वाइन सालों पुरानी है और प्रियंका के बर्थ ईयर की डेट की है।
      

फिल्म की बात करें तो यह एक गरीब आदमी के अमीर बिजनेसमैन बनने की कहानी है। फिल्म में आदर्श गौरव ने बलराम हलवाई नाम के व्यक्ति का रोल निभाया है, जो बहुत गरीब है। वह प्रियंका और राजकुमार के यहां ड्राइवर है।  हालांकि बाद में उसकी किस्मत पलटती है और वो बड़ा आदमी बन जाता 
फिल्म 2008 आई लेखक अरविन्द अडिगा की इसी नाम की किताब पर आधारित है।

प्रियंका की बात करें तो वह इन दिनों लंदन में हैं। वह यहां अपनी अपककमिंग फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग करने के लिए आईं थीं। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते वह अमेरिका वापस नहीं जा सकीं।

Smita Sharma