प्रियंका चोपड़ा ने बताई अपनी बेबी प्लानिंग, एक या दो बच्चे नहीं बल्कि पूरी क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं एक्ट्रेस

1/12/2021 4:31:11 PM

मुंबई. बॉलीवुड और हॉलीवुड का सफर तय करने वाली ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा ने बनी रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस अपने बेबी प्लानिंग के खुलासे को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में अपनी फैमिली के बार में खुलासा किया  है।


एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से जब पूछा गया कि वो कितने बच्चों को जन्म देना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस ने इस सवाल का बेहद ही हैरान करने वाली जवाब दिया।

 

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो एक या दो बच्चों की मां नहीं बनना चाहतीं, बल्कि पूरे 11 बच्चों की मां बनना चाहती हैं। यानि एक्ट्रेस अपनी एक क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं। ये जवाब देते हुए देसी गर्ल खुद को रोक नहीं पाईं और जोर-जोर से हंसने लगीं। 


हालांकि, इसके बाद अपनी बात संभालते हुए उन्होंने कहा कि 11 बच्चे शायद ज्यादा हो जाएंगे। 

 


वहीं इस दौरान उन्होंने पति निक जोनास संग अपने रिश्ते पर एक बार फिर बात की। उन्होंने कहा कि निक ने भारतीय संस्कृति को आसानी से अपना लिया और दोनों के बीच उम्र का अंतर भी रिश्ते में किसी तरह की कोई रुकावट नहीं है। इसके लिए उन्होंने निक जोनास की तारीफ की।

suman prajapati