देर रात मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट पर ''देसी गर्ल'' का दिखा स्टाइलिश लुक

2/22/2020 10:52:52 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बाॅलीवुड में अपने करियर का लंबा सफर तय किया है। वह न केवल बाॅलीवुड की टाॅप एक्ट्रेस हैं बल्कि एक ग्लोबल आइकोन भी हैं। वह अपने फैशन से सबका दिल जीत लेती हैं। इंडिया में ही नहीं विदेशों में भी पीसी के फैशन का हर कोई दीवाना है।

प्रियंका बीते कई दिनों से न्यूयाॅर्क में थीं। वहीं अब वह मुंबई वापस लौट आई हैं। बीती रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया।

इस दौरान पीसी व्हाइट प्रिंटेड कार्डिगन और ब्लू डेनिम में स्टाइलिश दिखीं। लाइट मेकअप, ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

एयरपोर्ट पर प्रियंका ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। फैंस प्रियंका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं खबरे हैं पीसी संजय लीला भंसाली की अपमिंग फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ दिख सकती हैं।

प्रियंका जल्द ही अमेजन स्टूडियोज की फिल्म ‘शीला’ में नजर आएंगी। 'शीला' में प्रियंकामां आनंद शीला का किरदार निभाने वाली हैं।  
 

Smita Sharma