डीप नेक पिंक काफ्तान ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा ने ढाया सित्तम, बीवी की हॉटनेस पर फिदा हुए निक ने गले लग यूं दिए पोज
3/7/2023 1:46:39 PM

मुंबई. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी धाक जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर पति निक जोनस संग अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहती हैं। दोनों अपनी बॉन्डिंग से लोगों का खूब दिल जीतते हैं। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब प्रियंका पति निक के साथ पेरिस फैशन वीक में वैलेंटिनो फॉल 2023 शो में शामिल होने पहुंची। इस दौरान पीसी पति निक के साथ अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से सबका ध्यान खींचती नजर आईं। निकयांका की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो पेरिस फैशन वीक में प्रियंका चोपड़ा का बेहद बोल्ड लुक देखने को मिला।
एक्ट्रेस ने पिंक कलर की काफ्तान ड्रेस पहनी, जिसमें उनके क्लीवेज साफ नजर आए।
इस आउटफिट के साथ पीसी ने मैच करते हुएपैंट बूट्स पहने, जो उन्हें परफेक्ट लुक दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाथ मेंपिंक कलर का मिनी बकेट बैग कैरी किया था।
अपने ओवरऑल लुक से प्रियंका हर किसी की दिल जीतने में कामयाब हो रही हैं। वहीं, इस दौरान निक जोनस ब्लैक पैंट कोट में काफी डैशिंग लगे।
इवेंट में प्रियंका अपने पति निक का हाथ थामकर पहुंची और सबकी निगाहें कपल की केमिस्ट्री पर टिकी रह गईं। दोनों ने एक दूसरे की बाहों और गले लग रोमांटिक पोज भी दिए। फैंस दोनों की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका को चीन के साथ संभावित टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए : पेंटागन

पानीपत में कोरोना के 5 नए पॉजिटिव केस मिले, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की

फिर से पनपने लगा कोरोना, जानें कितने मामले आए पाजीटिव

कानपुर देहात में ऑयल फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट: 1 मजदूर की मौत, 6 गंभीर; धमाका इतना तेज था कि छत में दरारें पड़ गईं