जेठ-जेठानी की शादी की तैयारियों में प्रियंका का स्टनिंग लुक, लाडले देवर पर यूं लुटाया प्यार

6/28/2019 1:46:08 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ इन दिनों पति निक जोनस के साथ पेरिस में हैं। दरअसल, प्रियंका के जेठ जो जोनस अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ दोबारा शादी करने जा रहे हैं। इसके लिए पूरा परिवार 4-5 दिनों से पेरिस में मौजूद हैं। निकयंका इन दिनों जो और सोफी की दूसरी शादी के लिए फ्रांस के सबसे खूबसूरत शहर में पहुंचे हुए हैं।

इसी बीच जोनस फैमिली ने जो और सोफी के लिए प्री-वेडिंग पार्टी का आयोजन किया। इस खास मौके पर पूरी जोनस फैमिली एक-साथ रॉयल अंदाज में नजर आईं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं, प्रियंका भी जेठ और जेठानी की दूसरी शादी की तैयारियां जोरों शोरों कर रही हैं और अपने लुक से सबको इंप्रेस भी कर रही हैं। 

हाल ही में एक बार फिर प्रियंका को अलग-अलग आउटफिट में स्पॉट किया गया। कुछ तस्वीरों में देसी गर्ल ब्लैक वन पीस ड्रेस में बेहद हॉट अंदाज में नजर आईं। वहीं, निक फ्लॉवर प्रिंटेड शर्ट और शॉर्ट्स में हमेशा की तरह हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीरों में वो metallic पर्पल कलर की ड्रेस में बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत दिख रही हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में उनके साथ निक नजर नहीं आ रहे हैं।

प्रियंका की इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि वो अपने जेठ-जेठानी की दूसरी शादी को लेकर कितनी एक्साइटेड हैं। इनके अलावा प्रियंका की कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनकी अपने देवर केविन जोनस के साथ स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं।

तस्वीरों में देसी गर्ल अपने लाडले देवर पर खूब प्यार लूटाती हुई दिख रही हैं। तस्वीरों में वो केविन को बड़ी बहन की तरह गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि जोनस परिवार के संग प्रियंका शादी की तैयारियों में तो लगी ही हुई हैं, साथ ही पति निक संग क्वॉलिटी टाइम भी बिता रही हैं। प्रियंका और निक की पार्टी करते, लंच या शॉपिंग पर जाते हुए तस्वीरें कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

निक और प्रियंका बहुत सारा रोमांटिक टाइम साथ बिता रहे हैं।  उनकी साथ में बैठते, घूमते और किस करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये सभी तस्वीरें बेहद क्यूट हैं और आप इन दोनों के चेहरे पर एक-दूसरे के लिए प्यार और इज्जत देख सकते हैं।

बता दें कि प्रियंका अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनका हर लुक और स्टाइल अपने आप से काफी अलग होता है। देसी गर्ल जो भी कैरी करती हैं उसमें स्टाइल स्टेटमेंट बना देती हैं। शादी के बाद प्रियंका को अक्सर बेहतरीन आउटफिट में स्पॉट किया जाता है। उनका लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका बॉलीवुड कमबैक के लिए भी तैयार हैं। वह सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नज़र आएंगी। फिल्म की शूटिंग बहुत पहले शुरू हो चुकी है। फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

प्रियंका के जेठ-जेठानी की बात करें तो सोफी और जो जोनस ने पिछले महीने लॉस वेगास में शादी की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे। अब दोनों की पेरिस में दूसरी शादी धूमधाम से होगी। 

 

 

Neha