कान्स में प्रियंका की धमाकेदार एंट्री, स्ट्रेपलेस हाई स्लिट गाउन में दिखा स्टनिंग लुक

5/17/2019 9:14:46 AM

लंदन: 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 14 मई से हुई थी। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के स्टार का रेड कारपेट पर जलवे बिखरने का सिलसिला भी शुरु हो गया है। इस फेस्टवल में भारत की ओर से हिना खान ने पहले शिरकत की। वहीं गुरुवार को दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत  और प्रियंका चोपड़ा ने रेड कारपेट पर शिरकत की। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कान्स में डेब्यू किया है।

इस दौरान वह शाइनी ब्लैक और मरून कलर के स्ट्रेपलेस हाई स्लिट गाउन में स्टनिंग लग रही हैं। फेमस इवेंट में देसी गर्ल Roberto Cavalli के खूबसूरत गाउन कैरी किया था।

प्रियंका के मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाइट मेकअप के साथ बेहतरीन आई लाइनर के साथ-साथ पिंक कलर की लिपस्टिक से अपने लुक को कम्पलीट किया। वहीं इस लुक के साथ खूबसूरत सिल्वर ईयररिंग्स कैरी किए थे।

हेयरस्टाइल की बात करें तो प्रियंका ने साइड पार्टिंग के साथ बालों को कर्ल करके खुला छोड़ा है। उन्होंने अपने इस लुक को ब्लैक हील्स से पूरा किया है। प्रियंका यहां फिल्म रॉकेटमैन की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं थीं।

प्रियंका ने कातिलाना अंदाज में कैमरे में पोज दिए। प्रियंका की यह तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले मेट गाला 2019 में प्रियंका अपनी अजीबो-गरीब ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुई थीं। इस फेस्टिवल में एक्ट्रेस का लुक देश में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही बाॅलीवुड में कम बैक करने जा रही हैं। वह वह सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नज़र आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम नजर आएंगे।

इस फिल्म के जरिए फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा ‘दिल धड़कने दो’ के बाद दोबारा साथ में नजर आएंगे। फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। 


 

Smita Sharma