परिणीति-राघव के सगाई फंक्शन में छाईं प्रियंका चोपड़ा, इंडो वेस्टर्न लुक में 'देसी गर्ल' ने लगाया ग्लैमर का तड़का

5/14/2023 5:24:54 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने फाइनली आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग सगाई कर अपने रिश्ते को अनाउंस कर दिया है। कपल की सगाई 13 मई को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में धूमधाम से हुई। परिणीति की इंगेजमेंट सेरेमनी अटेंड करने के लिए उनकी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा स्पेशल विदेश से इंडिया आईं। उन्होंने अपनी बहन की सगाई में इंडो-वेस्टर्न लुक कैरी किया और खूब महफिल लूटी। अब उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

लुक की बात करें तो बहन परिणीति की सगाई में प्रियंका चोपड़ा ने नियोन येलो कलर की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनी।

 

स्ट्रेपलेस इस ड्रेस के साथ गले में उन्हें चेन और हाथ में खूबसूरत ब्रेसलेट पहना।

 

मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया और ओवरऑल लुक में बेहद स्टाइलिश और गॉर्जियस लग रही हैं।

 

पार्टी में एंट्री करते ही पीसी ने सबका अटेंशन अपनी तरफ खींच लिया और कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आईं।

 

बता दें, बहन परिणीति चोपड़ा की इंगेजमेंट सेरेमनी अटेंड करने के लिए प्रियंका चोपड़ा अकेले ही भारत आई हैं। इससे पहले प्रियंका 31 मार्च, 2023 को अपनी बेटी मालती मैरी को पति निक जोन संग पहली बार इंडिया लेकर आई थीं। उस दौरान उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

 

Content Writer

suman prajapati