Lockdown: 2 महीने बाद पहली बार घर से बाहर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की मास्क पहने की तस्वीर

5/12/2020 11:49:17 AM

मुंबई: कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए हर जगह लाॅकडाउन किया गया है। सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। वहीं न्यूयाॅर्क रह रही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी इस वायरस को लेकर खुद तो काफी सचेत हैं ही इसी के साथ वे लोगों को भी इस वायरस के प्रति अवेयर कर रही हैं। जब से कोरोना का कहर शुरु हुआ है तब से ही पीसी पति निक जोनस संग घर पर ही कैद हैं।

वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने घर से बाहर कदम रखा। वे पूरे 2 महीने बाद घर से बाहर निकली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने मास्क पहनना नहीं भूला। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। तस्वीर में पीसी चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रही हैं। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा-आं'खें कभी भी शांत नहीं होती हैं।दो महीने में पहली बार घर से बाहर निकली।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लॉकडाउन रूल्स का सख्ती के साथ पालन कर रही हैं। प्रियंका पति निक जोनस संग युनाइटेड स्टेट में हैं और फैमिली संग लॉकडाउन फेज एंजॉय कर रही हैं। वे अपनी तरफ से इस घातक वायरस से बचने के लिए फैन्स को जागरुक करने का हरसंभव प्रयास कर रही हैं।

काम की बात करें तो प्रियंका ने स्काई इज पिंक से की बॉलीवुड में वापसी में नजर आईं थी। फिल्म में फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सर्राफ अहम रोल में थे। इसके अलावा प्रियंका राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। 

 

Smita Sharma