एथनिक लुक में पति और मां संग दीवाली डिनर पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, सासू मां का हाथ थामे दिखे निक जोनस

10/25/2022 12:46:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही निक जोनस संग शादी के बाद विदेश में बस गई हों, लेकिन वह अपने ट्रेडिशन को कभी नहीं भूलतीं। वह सात समंदर पार भी अपने देश के सारे त्योहारों को पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाती नजर आती हैं। हाल ही में प्रियंका दीवाली के त्योहार के लिए भी काफी उत्साहित नजर आईं और इस मौके पर वह अपनी फैमिली संग डिनर पर गईं, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।


सामने आई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा एथनिक लुक देखने को मिल रहा है। व्हाइट सूट में प्रियंका बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं।

 

वहीं उनके पति ब्लैक लुक में डैशिंग लग रही हैं और डिनर डेट पर अपनी सासू मां मधु चोपड़ा का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। 

बता दें, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ यह पहली दीवाली है। हालांकि, डिनर डेट के दौरान कपल की बेटी उनकी साथ नजर नहीं आई।

 

निकयांका ने इसी साल जनवरी के महीने अपनी लाडली बेटी का सेरोगेसी के जरिए स्वागत किया था।

 

 

Content Writer

suman prajapati