सलमान को धोखा देकर प्रियंका ने शुरू की फरहान की फिल्म, मुस्कुराते हुए शेयर की सेल्फी

8/8/2018 4:12:03 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में पूरी टीम ने सोशल मीडिया पर एक सेल्फी शेयर की है। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

प्रियंका और फरहान का फिल्म में किरदार 

बताया जा रहा है कि दोनों फिल्म में पति पत्नी का किरदार निभा रहे हैं। वैसे जब से प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़ जब सिर्फ फरहान की फिल्म को पूरा करने का मन बनाया, तब इस खबर से पूरे बॉलीवुड गलियारों में सनसनी फैल गई थी।

दरअसल, प्रियंका की आखिरी फिल्म साल 2016 में प्रकाश झा की जय गंगाजल थी। इसके बाद से देसी गर्ल देश छोड़ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में बिजी हो गई।

फिल्म की बात करें तो ये फिल्म आयशा चौधरी की बायोपिक है। फिल्म में प्रियंका और फरहान आयशा के माता-पिता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

वहीं फिल्म में उनके साथ दंगल फेम जायरा वसीम नजर दिखाई देगी जो आयाशा का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।

मेकर्स ने शुरुआती स्तर पर इसका नाम स्काई इज पिंक रखा है लेकिन फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है। फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर और रोनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस करने वाले हैं। फिल्म के लिए डायलॉग्स ‘अक्टूबर’, ‘विक्की डोनर’ और ‘पीकू’ फेम जूही चतुर्वेदी ने लिखे हैं। इस फिल्म के लिए प्रीतम संगीत देने वाले हैं।


 

Neha