Couple Goals: हाथों में हाथ डाले पति संग शॉपिंग पर निकलीं प्रियंका, एक-साथ देखते ही बन रही ''निकयंका'' की केमिस्ट्री

12/19/2022 1:44:44 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाती है। अब हाल ही में क्रिसमस से पहले ग्लोबल एक्ट्रेस पति निक जोनस संग शॉपिंग पर निकलीं, जहां वह मीडिया के कैमरे में कैप्चर हो गईं। अब कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


सामने आई तस्वीरों में निकयंका की एक साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा स्पोर्ट्स वूलन विंटर वियर में बेहद कूल लग रही हैं।

 

इसके साथ उन्होंने खुले बालों पर ऊन की टोपी लगाई है और हाथ में रेड फूलों का बुके कैरी किया है।

 

वहीं उनके पति निक जोनस ब्लैक पैंट और कोट में परफेक्ट दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामे कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रहे हैं। फैंस निकयंका की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

 


वर्कफ्रंट पर, प्रियंका जल्द ही रुसो ब्रदर्स की 'सिटाडेल' और 'एंडिंग थिंग्स' में नजर आएंगी। वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' का भी हिस्सा हैं।

  

Content Writer

suman prajapati