पति निक के साथ लंदन में स्पॉट हुई प्रियंका चोपड़ा, कपल में एक-साथ दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग

8/7/2021 4:57:44 PM

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। निक इन दिनों प्रियंका के पास लंदन में हैं। दोनों एक-साथ क्वालिटी टाइम सपेंड कर रहे हैं।

हाल ही में निक और प्रियंका को लंदन में स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में प्रियंका व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। हाई बन और फेस मास्क से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में प्रियंका हॉट लग रही है।

वहीं निक पर्पल जैकेट और व्हाइट क्रीम पैंट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक-साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। कपल में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

 
बता दें प्रियंका और निक ने 2018 में शादी की थी। दोनों एक-साथ काफी खुश ने हैं।

कपल सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur