डीप नेक ओरेंज ड्रेस में प्रियंका ने रेस्टोरेंट के बाहर लगाया बोल्डनेस का तड़का, ''देसी गर्ल'' के विदेशी लुक पर फिसला फैंस का दिल

11/5/2022 4:12:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद अपने देश लौटकर आईं हैं और खूब लाइम-लाइट बटोर रही हैं। एक्ट्रेस का आए दिन किसी न किसी काम के चलते मुंबई सिटी में स्पॉट किया जाता है। इसी बीच बीते शुक्रवार एक्ट्रेस को रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जहां उनका बेहद स्टाइलिश लुक देखने को मिला। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका चोपड़ा डीप नेक ओरेंज ड्रेस में नजर आईं। इसमें उनके क्लीवेज साफ नजर आए।

 

ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पेयर कर लुक को कंप्लीट किया।

 

कैमरे के सामने वह अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करते हुए एक से बढ़कर एक जबरदस्त पोज देती दिखीं। 'देसी गर्ल' की इन तस्वीरों को देख फैंस उनके दीवाने होते दिख रहे हैं।


काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इसमें वह एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Content Writer

suman prajapati