लंदन में होटल के बाहर पति निक संग कुछ यूं दिखीं प्रियंका, शिमरी ड्रेस में दिखा खिलखिलाता चेहरा

7/8/2019 1:50:02 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर की पेरिस में आलीशान शादी खूब चर्चा में रही। कपल की शादी में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के साथ-साथ जोनस परिवार, चोपड़ा परिवार और टर्नर परिवार संग हॉलीवुड के स्टार्स शामिल हुए थे। 

हाल ही में अब प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों लंदन के एक होटल के बाहर नजर आ रहे हैं। इस दौरान देसी गर्ल गोल्डन शिमरी ड्रेस में बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। इसके साथ न्यूड मेकअप उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है।

वहीं, निक ब्लैक टीशर्ट और पैंट के साथ ग्रे जैकेट में हमेशा की तरह कूल अंदाज में नजर आए। होटल के बाहर निकलते ही प्रियंका खिलखिलाकर हंसती हुई नजर आईं।

हर तस्वीर में उनकी मुस्कुराहट साफ नजर आ रही है। वहीं, हर बार की तरह निक पत्नी का हाथ थामें हुए उनको प्रोटेक्ट करते दिखे।

इन लेटेस्ट तस्वीरों में निकयंका की जबरदस्त और क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक पेरिस में हुई इस शादी के बाद थोड़ा और समय साथ में बिताने में लगे हुए हैं। इसके बाद दोनों अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हो जाएंगे।

कहा जा रहा है कि निक अपनी छुट्टियों के बाद अपने वर्ल्ड म्यूजिक टूर पर जा रहे हैं, जिसका मतलब है कि वो और प्रियंका लंबे समय तक साथ में समय नहीं बिता पाएंगे। 



 

Neha