पति निक जोनस का हाथ थाम डिनर डेट पर स्पॉट हुईं प्रियंका चोपड़ा, फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में 'देसी गर्ल' ने लगाया ग्लैमरस का तड़का

10/28/2022 4:46:08 PM

 बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से अपने करियर की शुरूआत कर हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। इन दिनों वह लंदन में अपनी फैमिली संग खूब क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं। इसी बीच बीते गुरुवार एक्ट्रेस को West Hollywood में पति निक जोनस संग डिनर डेट पर स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


 
लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका चोपड़ा फ्लोरल ड्रेस में बेहद स्टनिंग लगीं। इसके साथ उन्होंने रेड कलर की हील और मैचिंग पर्स कैरी किया।

 

उनके पति निक जोनस ब्लैक ब्लेजर और ग्रे पैंट में काफी डैशिंग दिखे और एक्ट्रेस का हाथ थाम डिनर डेट पर स्पॉट हुए।

 

इस दौरान दोनों अपने ही ध्यान में चलते हुए कैमरे में कैद हो गए, जिसकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।


बता दें, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने बेटी मालती मैरी संग उसकी पहली दीवाली की तस्वीरें शेयर की थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

 

निक और प्रियंका ने इसी साल जनवरी में अपनी बेटी का सेरोगेसी के जरिए स्वागत किया था।

Content Writer

suman prajapati