Airport Look: पति निक के बिना एयरपोर्ट पर दिखीं प्रियंका, डेनिम में दिखा स्टाइलिश अंदाज

2/28/2019 12:24:06 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बेबाक अंदाज के साथ-साथ अपने फैशन और ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी हमेशा चर्चा रहती हैं। जब से उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा है तब से लेकर अब तक उनकी ड्रेसिंग सेंस में काफी बदलाव देखने को मिले हैं।

अगर उनके आउटफिट की बात की जाए तो वो खुद बताती हैं कि उन्‍हें अपने कपड़ों को लेकर नए नए एक्‍सपेरिमेंट करने पसंद हैं। देसी गर्ल एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। हाल ही में वो एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। 

इस दौरान प्रियंका स्काई ब्लू टॉप के साथ डेनिम जैकेट और पैंट में बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। आउटफिट के साथ ब्लैक शेड्स उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। प्रियंका ने ब्लै हैंडबैग भी कैरी किया था। 

स्टाइलिश होने के बावजूद भी देसी गर्ल अपनी परंपराओं को नहीं भूलती हैं। एयरपोर्ट पर वो कूल अंदाज के साथ मांग में सिंदूर लगाए हुए दिखीं। ब्लू जेनिम आउटफिट के साथ प्रियंका ने व्हाइट शूज भी पहने थे।

मीडिया कैमरा को देख हमेशा की तरह उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। देसी गर्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेसी वायरल हो रही हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई देने वाली हैं।  इसमें उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

 

Neha