एयरपोर्ट पर कुछ इस लुक में स्पॉट हुई प्रियंका, देखें तस्वीरें

7/22/2017 1:37:24 PM

xxमुंबई: बॉलीवुड एकट्रैस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर कैमरे में स्पॉट हो गई। 18 जुलाई को प्रियंका 35 साल की हो गईं हैं।

इस खास मौके को सैलिब्रेट करने के लिए प्रियंका अपनी फैमिली के साथ वैकेशन एंजॉय करने गई हुई थी।

इन फोटोज में प्रियंका ने औरेज और ब्लैक कलर की एक प्रिन्टिड ड्रैस पहनी हुई जिसमें बह बेहद हॉट लग रही है।

फोटोज में वह कैमरे के सामने पोज देती हुई भी नजर आ रही हैं।

बता दें कि प्रियंका ने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और वह नैशनल अवार्ड, फिल्म फेयर से भी सम्मानित हो चुकी हैं।

साल 2016 में उन्हें भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया था।

प्रिसंका ने 2003 में फिल्म 'द हीरो : लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से बॉलीवुड में आगाज किया था और फिल्म 'बेवॉच' से उन्होंने हॉलीवुड में शुरुआत की।

अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में एलेक्स पेरिस की भूमिका निभा कर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की।