समंदर किनारे प्रियंका चोपड़ा ने पति और बेटी संग बिताए सुकून के पल, नन्हीं मालती ने मम्मी-पापा संग चलाई यॉट

1/7/2024 4:04:09 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बिजी लाइफ के बीच पति और बेटी संग एंजॉय करना अच्छे से जानती हैं। उन्हें अक्सर अपनी फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता है। वहीं, नए साल 2024 की शुरुआत भी प्रियंका अपने पति, मां और बेटी संग समंदर किनारे मस्ती करते हुए की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने नए साल पर अपने पति निक और बेटी मालती के साथ समंदर किनारे बैठकर सुकून के पल बिताए।

एक तस्वीर में वह पति और बेटी संग बीच किनारे पोज देती दिखीं तो दूसरी में वह बेटी की बाहें थामें समंदरी लहरों का मजा लेती दिखीं। अगली फोटोज में वह सन राइज एंजॉय करती दिखीं और समंदर किनारे बुक पढ़ती भी नजर आईं। इस दौरान प्रियंका अलग-अलग लुक में काफी हॉट लगीं।

सिर्फ बेटी और पति ही नहीं, बल्कि प्रियंका ने अपनी मां संग भी क्वालिटी टाइम स्पैंड किया। 


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा- ''अपनी आत्मा को वक्त देने में कुछ समय लगा। 2023 मैंने बिताया था.. शायद मैं अब भी बिता रहा हूँ। यहां 2024 में शांति, राहत, परिवार, प्रेम, आनंद और समुदाय पर प्रकाश डाला गया है। अपने प्रियजनों को पास रखें। यदि ऐसा कर सकें तो हम बहुत भाग्यशाली हैं। नया साल मुबारक हो।''


 


फैंस प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
 


बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी की थी। शादी के चार साल बाद कपल ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। 

Content Writer

suman prajapati