पति निक संग प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस में बिताया क्वालिटी टाइम, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

10/9/2022 1:09:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने काम के बिजी शेड्यूल के बाद भी अपनी फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पैंड करना अच्छे से जानती हैं। वह अक्सर अपने काम से टाइम निकालकर फैमिली के साथ वक्त बिताती नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पति निक जोनस संग घूमने निकलीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

 


प्रियंका और निक इस वक्त लॉस एंजेलिस में एंजॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका पति संग फुल चिल मूड में  नजर आ रही हैं।

 

वह निक संग राइडिंग खूब एंजॉय करती हैं और अन्य तस्वीरों में पति संग जबरदस्त पोज देती नजर आती हैं। इस दौरान प्रियंका का गॉर्जियस लुक देखने को मिल रहा है।

 

जहां प्रियंका ग्रीन आउटफिट में अट्रैक्टिव लग रही हैं, वहीं निक ब्राउन टी शर्ट और चैक पैंट में परफेक्ट दिख रहे हैं।

 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-Mommy daddys day out एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 


काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द् ही स्पाई सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इस शो में रिचर्ड मैडेन अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। 'सिटाडेल' के अलावा उनके पास  'एंडिंग थिंग्स' और 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' जैसे प्रोजेक्ट भी हैं। हॉलीवुड के अलावा प्रियंका बॉलीवुड की 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी।

 

Content Writer

suman prajapati