7 करोड़ में प्रियंका चोपड़ा ने बेचे मुंबई के दो अपार्टमेंट्स, ऑफिस के रेंट से कमाती हैं महीने के इतने लाख

7/24/2021 4:08:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देसी गर्ल के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा निक जोनस संग शादी के बाद अमेरिका में सैटल हो गई हैं। विदेश में सैटल होने के बाद एक्ट्रेस की मुंबई वाली प्रॉपर्टी का कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा, इसलिए पीसी ने इन प्रॉपर्टीज को करोड़ों के दामों में बेच दिया है। प्रियंका ने मुंबई में अपने दो अपार्टमेंट्स को सिर्फ 7 करोड़ में बेचा है।

 


दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के राज क्लासिक वर्सोवा, अँधेरी(वेस्ट)मुंबई में सांतवें फ्लोर पर दो अपार्टमेंट थे, जो उनके विदेश में रहने के बाद से बंद पड़े हुए थे। जिसको एक्ट्रेस ने बेचना उचित समझा और इन्हें 7 करोड़ रुपये में बेच दिया है। एक अपार्टमेंट की कीमत 4 करोड़ तो दूसरे अपार्टमेंट की कीमत 3 करोड़ रुपये लगी है। प्रियंका ने ये डील इसी साल मार्च में की थी।

 

 

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका ने मुंबई के ओशिवाड़ा में स्थित अपने सेकंड फ्लोर पर स्थित ऑफिस प्रॉपर्टी को इसी साल जून में लीज़ पर दे दिया है। ऑफिस 2040 स्क्वायर फ़ीट में फैला हुआ है। इससे प्रियंका को 2.11 लाख रूपये का किराया मिल रहा है।

 


जानकारी के लिए बता दें, मुंबई के अलावा प्रियंका चोपड़ा की गोवा, लॉस एंजिलिस में भी काफी प्रॉपर्टी है। शादी के बाद निक और प्रियंका ने लॉस एंजिलिस में एक आलीशान बंगला ख़रीदा, जिसकी कीमत तकरीबन 200 करोड़ रुपये बताई जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News