बीच किनारे पति और मां के साथ सिगरेट पीती दिखी प्रियंका चोपड़ा, सामने आईं तस्वीरें

7/21/2019 11:22:24 AM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ मियामी में क्वालिटी टाइन स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका और निक की कुछ और तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में पीसी ब्लैक कलर की आउटफिट में दिख रही हैं। तस्वीरों में वह मां और पति के साथ सिगार पीती दिख रही हैं।

इस पार्टी में प्रियंका की बहन और कुछ फ्रेंड्स भी हैं। सभी काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। लेकिन इन तस्वीरों में एक चीज जो सबका ध्यान अपनी ओर कर रही हैं। वह प्रियंका का सिगार पीना है।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका को अस्थमा की समस्या है। ऐसे में उनका सिगार पीना काफी हैरान कर रहा है। प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

बता दें कि इससे पहले यूजर्स प्रियंका के पति निक को स्मोक करने को लेकर ट्रोल कर चुके हैं। दरअसल, प्रियंका ने निक लंग एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में निक वाइफ प्रियंका के साथ सड़क पर खड़े हैं और वह सिगार पी रहे थे।

ऐसे में यूजर्स ने कमेंट किया कि प्रियंका के साथ स्मोकिंग न करें। एक यूजर ने लिखा कि पटाखों और धुएं से दूर रहने का सुझाव देने वाली प्रियंका के पति खुद स्मोक कर रहे हैं। वहीं ऐसे में प्रियंका का खुद सिगार पीना लोगों को काफी हैरान कर सकता है। 

वहीं कुछ तस्वीरों में प्रियंका मल्टीकलर की ड्रेस में दिख रही हैं। इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा भी दिख रही हैं। तस्वीरों में परिणीति व्हाइट ऑफ शोल्डर टाॅप और जींस में दिख रही हैं।

प्रियंका की ये तस्वीरें भी सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि मियामी में ही प्रियंका ने अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर निक जोनस ने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में उनकी मां मधु चोपड़ा, कजिन परिणीति चोपड़ा और कई फ्रैंड्स शामिल हुए थे। 

Smita Sharma