अपनी शादी की अफवाह पर प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर शेयर कर बताया सच

5/2/2018 11:52:52 AM

मुंबई: बाॅलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर असम पहुंची। प्रियंका असम टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसडर हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की।

 

 

 

तस्वीर में उन्होंने हाथ में एक ब्रेसलेट पहना था जिसे लोग मंगलसूत्र समझने लगे। जिसके बाद उनके गुपचुप शादी करने की खबरें सामने आने लगी।

 

 

लेकिन जल्द ही प्रियंका ने मंगलसूत्र बताए जा रहे ब्रेसलेट के क्लोज तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने कहा यह एक अफवाह है। जब भी मेरी शादी होगी मैं सभी को बताऊंगी, ये सब गुपचुप नहीं होगा।

 

 

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में जब प्रियंका से शादी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने ने कहा कि मैं शादी जरुर करूंगी और बच्चों की क्रिकेट टीम पैदा करना चाहती हूं। लेकिन इसके लिए मुझे सही इंसान की तलाश है।

 

 

 

 

बता दें कि प्रियंका जल्द ही सलमान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आएंगी।

Punjab Kesari