प्रियंका चोपड़ा की फैमिली में गूंजी किलकारी, जेठानी सोफी टर्नर ने बेटी को दिया जन्म

7/28/2020 10:43:34 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के घर खुशियां आई हैं। बता दें प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर मां बन गई हैं, उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। क्यूट डॉल के जन्म के बाद जोनस परिवार में खुशियों का माहौल है। ये भी बता दें न्यूली पेरैंट्स ने अपनी बेटी का नाम भी रख लिया है। 


पहले बच्चे के मां-बाप बने जो जोनस और सोफी टर्नर अपनी नन्ही परी का 'विला जोनस' रखा है। कोरोनावायरस और लॉकडाउन के चलते जोनस फैमिली कोई बड़ी सेलिब्रेशन नहीं कर पाएंगे। वो इस खुशी को अपने परिवार के साथ ही सेलिब्रेट करेंगे।


बता दें सोफी टर्नर रिश्ते में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी है। सोफी और जो साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके बाद उनकी खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। 


शादी में देसी गर्ल ने भी खूब अपना शौंक पूरा किया था। सोफी और प्रियंका दोनो रिश्ते में जेठानी ही नहीं है, बल्कि दोनों में बहनों की तरह प्यार देखने को मिलता है। तस्वीरों में अक्सर दोनों ने जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। 

 

Edited By

suman prajapati