Met Gala 2022: पति जो जोनस संग रेड कार्पेट पर छाईं प्रेग्नेंट सोफी टर्नर, ब्लैक गाउन में प्रियंका की जेठानी ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

5/3/2022 1:01:07 PM

लंदन: हर साल की तरह इस बार भी  न्यूयॉर्क में मेट गाला 2022 का आयोजन किया गया। 2 मई को दुनिया के फेमस पॉपुलर फैशन इवेंट की शुरुआत हुई।  इस बार की थीम ‘इन अमेरिका: एन एंथोलॉजी ऑफ फैशन’ थी। इवेंड में कई हस्तियों ने शिरकत की लेकिन सबकी निगाहें प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ फेम सोफी टर्नर पर थम गईं। प्रेग्नेंट  सोफी टर्नर पति जो जोनस संग रेड कार्पेट पर एंट्री की।

PunjabKesari

इस खास मौके पर सोफी ने ब्लैक कलर का फ्लोर लेंथ गाउन पहना था। मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रहे थे। उन्होंने अपने मेकअप को ओपन स्लीक वेव हेयरस्टाइल  के साथ कंप्लीट किया था। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था। ब्लैक कलर की ड्रेस में सोफी बेइंतहा खूबसूरत दिखीं और उन्होंने अपने लुक से महफिल लूट ली।

PunjabKesari


फुटवियर में ब्लैक प्लेटफॉर्म सैंडल्स कैरी किए थे। गाउन में सोफी अपना बेबी बंप बड़े ही काॅन्फिडेंस से फ्लाॅन्ट कर रही थीं। वहीं जो जोनस ने व्हाइट टक्स विद लॉन्ग लेस coattail फ‍िन‍िश्ड आउटफ‍िट पहना था। इसके साथ ही उन्होंने गले में चेन डाली हुई थी।

PunjabKesari

सोफी और जोई ने साल 2016 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। फिर अगले साल 2017 में इंगेजमेंट की। सोफी ने 29 जून 2019 अपने बॉयफ्रेंड जो जोनस से पेरिस में पूरे रीति-रिवाजों से शादी की थी।

PunjabKesari

इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। शादी के एक साल बाद सोफी मां बनीं। उन्होंने साल 2020 में बेटी को जन्म दिया जिसका नाम विला जोनस हैं। वहीं अब सोफी दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News