पति निक जोनस के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने उड़ेला प्यार, कहा- तुम्हारे लिए जश्न मनाना मेरी सबसे बड़ी खुशी

9/17/2023 3:56:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी के बाद विदेश में बस गईं। शादी के बाद अक्सर निकयांका फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। प्रियंका किसी भी मौके पर पति पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं रहतीं। जहां आज निक जोनस अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, वहीं प्रियंका ने खास पोस्ट शेयर कर पति पर प्यार बरसाया है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

 

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक को बर्थडे विश करते हुए कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा- ''तुम्हारे लिए जश्न मनाना मेरी सबसे बड़ी खुशी है। तुमने मुझे कई रास्तों पर चलने के लिए मोटिवेट किया, जो मुझे संभव नहीं लगते थे। तुमने मुझे वह सुकून दिया, जिससे मैं हमेशा अनजान थी। तुमने ऐसा प्यार दिया, जो सिर्फ तुम दे सकते हो। मेरे बर्थडे बॉय मैं तुमसे प्यार करती हूं। मुझे उम्मीद है कि तुम्हारे सारे सपने पूरे हों। हैप्पी बर्थडे बेबी।''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

शेयर की गई तस्वीरों में से एक फोटो में प्रियंका पति निक को किस करते हुए नजर आ रही हैं। अन्य तस्वीरों में निक क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नजर आ रहे हैं। फैंस प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर निक को बर्थडे विश कर रहे हैं।

 

बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के बाद निकयांका ने सेरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।

Content Writer

suman prajapati