जेठानी संग शाॅपिंग पर निकली प्रियंका चोपड़ा,शॉर्ट्स में जोनस बहुओं का दिखा टशन

8/5/2019 9:22:41 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा  हाल ही में मियामी में जेठानी सोफी टर्नर के साथ स्पाॅट हुईं। दोनों यहां शाॅपिंग करने पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका ब्लू ऑफ शोल्डरटाॅप के साख मैजिंग शाॅर्टस में बोल्ड अंदाज में दिखीं।

 

मिनिमल मेकअप, शेड्स  और खुले बाल उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। प्रियंका ने अपने लुक को हैट से कम्पलीट किया है।

फुटविअर की बात करें तो व्हाइट सैंडल कैरी किए हैं। वहीं सोफी की बात करें तो वह चेक शर्ट और शाॅट्रस में दिखीं।

 

इस दौरान सोफी ने शेड्स और व्हाइट शूड कैरी किए थे। तस्वीरों में देवरानी-जेठानी की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिल रही है।

वायरल हुईं इन तस्वीरों में दोनों फ्रेड्स के साथ काफी मस्ती कर रही हैं।

कुछ तस्वीरों में प्रियंका अपनी जेठानी को बारिश से बचाती दिख रही हैं।

देवरानी-जेठानी की ये तस्वीरें सोशल साइठ पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि बीते दिनों प्रियंका और सोफी की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थीं। इन तस्वीरों में दोनों पूल में मस्ती करती दिख रहीं थीं।

प्रियंका अपनी तस्वीरों को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में रहती हैं। उनका हर लुक और स्टाइल अपने आप में काफी अलग होता है। वो जो भी कैरी करती हैं उसमें स्टाइल स्टेटमेंट बना देती हैं।

सोफी की बात करें तो उन्होंने निक के भाई और लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जो जोनस के साथ 1 मई को अचानक सोफी टर्नर के साथ शादी कर ली। हालांकि इसके बाद दोनों दोबारा फैमिली के सामने रॉयल वेडिंग की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं।


प्रियंका और निक ने साल 2018 के दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी में दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी राजस्थान के उदयपुर में हुई थी।

फिलहाल ये दोनों न्यूयॉर्क में रह रहे हैं। अक्सर दोनों को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका सोनाली बॉस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड स्टार मिंडी कलिंग के साथ एक हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म में काम कर रही हैं। ये फिल्म अक्तूबर में रिलीज होगी। 

सोफी की बात करें तो वो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की वजह से काफी चर्चा में रही हैं। सोफी ने इस सीरीज में सांसा स्टार्क का किरदार निभाया है। उन्होंने 14 साल की उम्र से ही इस सीरीज में काम करना शुरु कर दिया था।

 

 

Smita Sharma