Throwback Pics: चर्चा में हैं प्रियंका की ये Oscar अवार्ड लुक्स, स्ट्रैप्लेस गाउन में दिखीं स्टनिंग

2/10/2020 10:21:52 AM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के अलावा अपने स्टाइल और फैशन की वजह भी सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले ही पीसी स्टाइलिश लुक में पति संग ग्रैमी अवॉर्ड्स में पहुंची थीं। प्रियंका के लुक ने अपने लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।

PunjabKesari

इसके बाद से ही हर किसी को इंतजार था कि देसी गर्ल ऑस्कर 2020 में किस अंदाज में पहुंचेंगी। लेकिन प्रियंका के फैंस को तब मायूसी का सामना करना पड़ा जब उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) पर इस बार एकेडमी अवॉर्ड्स का हिस्सा नहीं बन पाने की बात बताईं।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा-'इस बार मैं एकेडमी अवॉर्ड्स का हिस्सा नहीं बन पाई लेकिन मैं आप सभी लोगों के साथ ऑस्कर अवॉर्ड्स देखूंगी। चलिए मुझे बताएं कि आप लोग किसको सपोर्ट कर रहे हैं।' #PCOscarParty। इतना ही नहीं पीसी ने इंस्टाग्राम पर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपनी 4 तस्वीरों को शेयर किया है और अपने फैंस से ये उनके फेवरेट लुक के बारे में पूछा है।

PunjabKesari

पीसी की ये तस्वीरें 2016 और 17 के ऑस्कर के दौरान की हैं। लुक की बात करें तो 2016 में एक्ट्रेस ने जुहैर मुराद के डिजाइनर व्हाइट कलर के गाउन में दिखीं थीं। वहीं 2017 में प्रियंका चोपड़ा ने राल्फ एंड रूसो का स्ट्रैप्लेस सिल्वर-व्हाइट गाउन पहना था। पीसी की ये तस्वीरें भी काफी समय तक चर्चा का विषय बनीं थीं। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं खबरे हैं पीसी संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ दिख सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News