The White Tiger : ''पिंकी मैडम'' बनीं प्रियंका चोपड़ा, First Look शेयर कर बोलीं- जिंदगी ही बदल गई...

10/16/2020 2:15:43 PM

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड में अच्छी पहचान बना चुकी है। प्रियंका एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली है। इन दिनों प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली है। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है। नेटफ्लिक्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया है।  प्रियंका ने भी फिल्म के फर्स्ट लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।  जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari
प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-"द व्हाइट टाइगर में मैंने पिंकी मैडम का किरदार अदा किया है, जो यूएस में पहली पीढ़ी की प्रवासी हैं। वह अपने पति के साथ भारत में हैं, जो कि बिजनेस के लिए सफर कर रहे हैं। और इसके बाद...जिंदगी ही बदल जाती है। पिंकी मैडम सच में बहुत ही खास किरदार है, इसे निभाना और इनकी कहानी को बताने में अलग ही खुशी है। यह ऐसी कहानी है, जिसे बताने की आवश्यकता है। व्हाइट टाइगर जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।" फैंस प्रियंका को पिंकी मैडम की लुक में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
फिल्म की बात करें तो यह फिल्म अरविंद अडिगा की पुस्‍तक 'द व्हाइट टाइगर' पर बनाई गई है। इसकी कहानी है कि किस प्रकार एक गांव में चाय की दुकान का काम करने वाला, एक बड़े शहर में एक सफल उद्यमी बन जाता है। यह एक स्व-निर्मित आदमी की असाधारण यात्रा है। फ‍िल्‍म में राजकुमार राव उस गांव के आदमी का किरदार निभाएंगे। द व्हाइट टाइगर को रमिन बहरानी डायरेक्ट कर रहे हैं।

PunjabKesari

नेटफ्लिक्स मुकुल देवड़ा के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं। प्रियंका भी इस फ‍िल्‍म में  एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में भी काम कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 16 दिसंबर 2019 को द व्हाइट टाइगर की शूटिंग पूरी कर ली थी लेकिन कोरोना के चलते फ‍िल्‍म की रिलीज में देरी हुई।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News