''रस्ट'' की शूटिंग के दौरान गोली चलने से हुई महिला की मौत, खबर सुन घबराया प्रियंका का दिल बोली- किसी को सेट पर नहीं मरना चाहिए

10/24/2021 4:03:58 PM

मुंबई. हॉलीवुड एक्टर एलेक बाल्डविन अपनी अपकमिंग फिल्म 'रस्ट' की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान एक्टर द्वारा प्रॉप गन से फायर किए जाने के कारण एक महिला की मौत हो गई और डायरेक्टर घायल हो गए। इस खबर ने पूरी दुनिया सनसनी मचा दी। इस खबर ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भी हिला कर रख दिया। इस घटना पर शोक जाहिर करते हुए प्रियंका ने इमोशनल नोट लिखा है। 

PunjabKesari
प्रियंका ने लिखा- 'मुझे बहुत बड़ा झटका लगा है। मैं सोच भी नहीं सकती कि इस त्रासदी में शामिल सभी लोग क्या महसूस कर रहे हैं। मेरे पास शब्द नहीं हैं। किसी को फिल्म के सेट पर नहीं मरना चाहिए। मुझे हलीना हचिन्स के परिवार और उन्हें जानने वाले सभी लोगों के लिए दुख है।' प्रियंका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
बता दें इससे पहले मार्शल आर्ट स्टार ब्रूस ली के 28 वर्षीय बेटे ब्रैंडन ली की 1993 में 'द क्रो' के सेट पर गोली लगने से मौत हो गई थी। ये खबर भी काफी चर्चा में रही थी। काम की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द हॉलीवुड फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News