टूर पर जाने की तैयारी कर रही थीं प्रियंका..सूटकेस में बैठ गई नन्ही मालती, मॉम ने शेयर की लाडली की क्यूट तस्वीरें

8/7/2023 5:22:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2022 में सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था, जिसके साथ अक्सर वो क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नजर आते हैं। अब निकयांका का लाडली जैसे जैसे बड़ी हो रही हैं, अपनी क्यूट हरकतों से मम्मी-पापा का दिल जीतती रहती है। अब हाल ही में प्रियंका ने मालती की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। 


दरअसल, प्रियंका चोपड़ा इन तस्वीरों में बेटी मालती संग ट्रिप पर जाने की तैयारियां करती नजर आई। उनके साथ मालती भी मम्मा की हेल्प करती दिखीं। फोटो में एक्ट्रेस टूर पर जाने के लिए मालती को सूटकेस में पैक करती नजर आ रहीं हैं।

 

मालती फोटो में काफी खुश दिखाई दे रहीं हैं। प्रियंका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- "हम टूर के लिए तैयार हैं।"

 

एक और दिल छू लेने वाली फोटो में मालती को हिंदी अक्षरों से सजे क्यूट पैजामा सेट में अपने वीक एंड को एंजॉय करते हुए दिखाया गया है।

 

इस फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा, "रविवार कुर्ता पैजामा के लिए है।" एक और फोटो में मालती के साथ प्रियंका की मैनेजर अंजुला आचार्य भी नजर आईं।
 

 

काम की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार अमेज़न प्राइम सीरीज़ ‘सिटाडेल’ में देखा गया था। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वह जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
 

 

Content Writer

suman prajapati