Pics: कभी झील किनारे तो कभी दोस्तों संग मस्ती करती नजर आईं प्रियंका, हर तस्वीर में दिखा एक्ट्रेस का अलग अंदाज

9/24/2021 12:48:33 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी कर विदेश जा बसी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह विदेश बैठे अपने देशवासियों के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपडा ने लंदन से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


शेयर की गईं तस्वीरों में हर एक में प्रियंका चोपड़ा का अलग अंदाज और अलग लुक देखने को मिल रहा है।

 

पहली तस्वीर में पीसी ब्लू कलर की ड्रेस में हंसते हुए बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। दूसरी में वह झील किनारे जबरदस्त पोज दे रही हैं।

अन्य तस्वीरों में एक्ट्रेस दोस्तों संग मस्ती करते हुए काफी खूबसूरत लग रही हैं। 



बता दें, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपकमिंग प्रोजेक्ट 'सिटाडेल' की शूटिंग लंदन में कर रही हैं। 

 

Content Writer

suman prajapati