My Firework: प्रियंका को हर पल सता रही हैं पति की याद, शेयर की निक संग बिताए पलों की तस्वीर

7/5/2021 12:27:25 PM

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। प्रियंका कुछ दिनों के लिए अमेरिका गई थी। अब एक्ट्रेस फिर लंदन वापिस आ गई है और शूटिंग कर रही है। इसी बीच प्रियंका ने अमेरिका के इंडिपेंडेस डे पर पति निक के साथ तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस निक को बहुत मिस कर रही है।

PunjabKesari
तस्वीर में प्रियंका ने स्ट्रिप्ड ड्रेस पहनी हुई है। ओपन हेयर्स और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं निक अमेरिकन फ्लैग वाली शर्ट में नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने निक के हाथ को पकड़ा हुआ है और कंधे पर सिर रखा हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'हैपी 4th जुलाई।' फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कोई बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की। एक्ट्रेस हॉलीवुड फिल्मों 'मेट्रिक्स 4' और 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी नजर आएंगी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News