न्यूड लिपस्टिक..बल्शड चीक्स..प्रियंका चोपड़ा ने शेयर नो फिल्टर सेल्फी, स्ट्रैपलेस आउटफिट में दिखा पीसी का बोल्ड लुक

1/24/2023 12:51:58 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहती हैं और अपने पोस्ट्स के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में पीसी ने इंस्टाग्राम पर अपनी नो फिल्टर सेल्फी शेयर की हैं, जिन्हें फैंस धड़ल्ले से लाइक कर रहे हैं। आप भी डाले 'देसी गर्ल' की इन बोल्ड फोटोज पर एक नजर...


इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा स्ट्रैपलेस व्हाइट आउटफिट में बोल्ड नजर आ रही हैं।

 

बल्शड चीक्स, न्यूड लिप्स और खुले बालों में प्रियंका की खूबसूरती देखते ही बन रही हैं। कैमरे के सामने अपने बालों को फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक सेल्फी ले रही हैं।  

 


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पीसी ने कैप्शन दिया, "जब ग्लैम इतना मजेदार हो तो आपको बाहर जाना होगा। ❤️😍 #nofilterneeded @bulgari।”
फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को जमकर लाइक कर रहे हैं।


बता दें, इससे पहले प्रियंका ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी संग मालिबू बीच में क्वालिटी टाइम स्पैंड करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिन पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।


काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा लव अगेन में सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ नज़र आएंगी। उसके पास रुसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित Citadel भी है। वहीं, इनके अलावा प्रियंका फरहान अख्तर की रोड ट्रिप फिल्म जी ले जरा में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ भी नजर आएंगी।

Content Writer

suman prajapati