प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी लाडो रानी की लेटेस्ट तस्वीर, नानी की गोद में फूलों को निहारती दिखीं नन्हीं मालती

8/20/2022 1:37:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस की जिंदगी में बेटी मालती मैरी के आगमन से खुशियों में चार-चांद लग गए। दोनों अपनी बेटी का खूब ख्याल रखते हैं और हर लम्हें को खास पल की तरह जीते हैं। प्रियंका ने अभी तक अपनी लाडो का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है, लेकिन उसकी खूबसूरत झलकिया फैंस के साथ जरूर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में पीसी ने अपनी नन्हीं परी की एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी नानी की गोद में नजर आ रही हैं। फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहा हैं।

 

PunjabKesari


प्रियंका चोपड़ा ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें मालती अपनी नानी की गोद में फूलों की ओर निहारती दिख रही है। इस दौरान मालती टॉप के साथ मल्टीकलर स्कर्ट में बेहद प्यारी लग रही हैं और बालों पर उन्होंने पर्पल हैडबैंड लगाया हुआ है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा- लव यू छोटी नानी।


प्रियंका की लाडली की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

 


बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इसी साल जनवरी में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का अपनी जिंदगी में स्वागत किया। एक्ट्रेस ने सेरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया है। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News