बेबी अनाउंसमेंट के बाद प्रियंका चोपड़ा ने किया पहला पोस्ट, एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ दिखा New Mommy बनने का ग्लो

2/3/2022 3:42:05 PM

मुंबई. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी धाक जमा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने पति निक जोनस के साथ मिलकर फैंस को बताया था कि दोनों सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं, जिसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में उन्होंने बेबी अनाउंसमेंट के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वह कैसा महसूस कर रही हैं।

 

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें से एक में वह चेहरे पर काला चश्मा लगाए नजर आ रही हैं तो दूसरी में बिना गॉग्लस के गॉर्जियस दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'प्रकाश सही लगता है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

उनकी इन तस्वीरों पर किसी ने लिखा गलो तो किसी ने गॉर्जियस का कमेंट किया। फैंस को न्यू मॉम प्रियंका का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

 


वर्कफ्रंट पर, प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स 4' में देखा गया था, जिसमें उनका  एक्शन अवतार देखने मिला था। अब उनकी अपकमिंग हिंदी फिल्म 'जी ले जरा' है।

Content Writer

suman prajapati