लॉस एंजिल्स से प्रिंयका चोपड़ा ने शेयर की अपनी Fresh Photos, बालों में हाथ फेरते हुए दिखा एक्ट्रेस का गॉर्जियस लुक

4/28/2022 11:39:33 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'ग्लोबल आइकन' प्रियंका चोपड़ा लाखों दिलों की क्वीन हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की भारी-भरकम फैन फॉलोइंग है, जो एक्ट्रेस की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाती है। हाल ही में प्रियंका ने लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर से अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही चर्चा का विषय बन गई हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


लेटेस्ट तस्वीपों में प्रियंका चोपड़ा का फ्रेश लुक देखने को मिल रहा है। पहली तस्वीर में ब्लू आउटफिट पहने एक्ट्रेस काफी ग्लो करती दिख रही हैं।

 

दूसरी में वह अपने जूतों के क्लेक्शन के पास खड़ी होकर फोन से फोटो लेती दिख रही हैं।

 

 

तीसरी तस्वीर में पीसी नहाने के बाद अपने वेवी हेयर्स को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जबकि चौथी फोटो में प्रियंका अपनी हल्की सी स्माइल से फैंस का दिन बनाती दिख रही हैं।


इन तस्वीरों को शेयर कर प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- वह ताज़ा धुला हुआ @anomalyhaircare एहसास. अपने हाथों को अपने बालों से बाहर नहीं रख सकती!
फैंस देसी गर्ल की इन तस्वीरों पर कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।


बता दें, लॉस एंजिल्स में प्रियंका इन दिनों पति निक जोनस संग क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के नाम का खुलासा किया। इस साल की शुरुआत (जनवरी) में प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी का स्वागत किया।

 

Content Writer

suman prajapati